फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में पशु अस्पताल के नए भवन निर्माण की सरकार से मिली मंजूरी

Wed, 29 Nov 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय पशु अस्पताल के जर्जर भवन को दोबारा से बनवाने की राजौंद व आसपास के गांवों की पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी देते हुए 40 लाख 29 हजार रुपये की राशि की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। अस्पताल का नया भवन बनने से हजारों पशु पालकों को फायदा होगा।

यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि राजौंद में असंध रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास सरकारी पशु अस्पताल का भवन जर्जर होकर जर्जर हो चुका है। पशुपालकों ने उनके समक्ष पशु अस्पताल का नया भवन बनवाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करते हुए सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए थे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पशु अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 40 लाख 29 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का नया भवन बनने के बाद राजौन्द के साथ-साथ गांव मंडवाल, बीर बांगडा, नरवल, खुरडा, बिरथे बाहरी व संतोख माजरा के हजारों पशु पालकों को लाभ मिलेगा। इस अस्पताल के दायरे में 7882 मवेशियों का पंजीकरण है, जिसमें 2197 गाय व 5685 भैंस शामिल हैं। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए नया पशु अस्पताल भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें