फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार ने वार्ता के बाद मानी मांगें, सफाई कर्मचारियों के चेहरे खिले

Sat, 12 Sep 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल।कैथल। नगर परिषद कैथल और नगर पालिका सीवन के कुल 19 कर्मचारियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इनमें 17 कर्मचारियों को बर्खास्त और दो को निलंबित किया गया है। इनमें नगर पालिका सीवन के 11 कर्मचारी शामिल हैं। जबकि नगर परिषद कैथल में कार्यरत छह कर्मचारी बर्खास्त और दो निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र बिडलान ने बताया कि सरकार से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। सरकार ने उनकी मांगें मान ली है। शनिवार से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि कुल 19 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 17 बर्खास्त और दो निलंबित किए हैं। उधर, नगरपालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन और हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय परिसर में विभिन्न संगठनों की जिला स्तरीय जन पंचायत शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव टांक ने की। इसके बाद कर्मचारियों व संगठनों ने मेन बाजार में प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के विरोध में पर्चे वितरित किए।
वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा और वेतन वृद्धि देने की घोषणा उनकी मांगों का समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार से 13 मई को हुए समझौते के अनुसार सफाई, सीवर, फायर और दफ्तर के कामों से ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, समान काम-समान वेतन लागू करने तथा अनुबंधित ड्राइवरों और फायरमैन को नियमित करने की मांग की। संवाद

नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें