संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिोला स्तरीय कानूनी साक्षरता की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई थी। जिनमें मुख्य रूप से निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, वाद-विवाद , स्किट, प्रश्नोत्तरी, भाषण, पीपीटी आदि प्रतियोगिताओं का संचालन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में कैथल जिला के सभी छह खंडों की प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 300 प्रतिभागियों ने 10 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सीजीएम कैथल रितु ने हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ,कैथल डॉ. विजय लक्ष्मी ने की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी काकौत के राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कैंदल ने सभी अधिकारियों का बच्चों को प्रेरित करने के लिए व्यस्त समय में से समय निकालने के लिए स्वागत व धन्यवाद किया। निर्णायक मंडल में रविंद्र शर्मा, नफे सिंह ,हरपाल सिंह, अश्वनी बत्रा, महेश आहूजा, शिव कुमार आदि की टीमों अहम भूमिका का निर्वाह किया। मंच संचालन जितेंद्र राठौर ने किया।