संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जिले के कई पीजीटी अध्यापकों ने बुधवार को विधायक आवास पर भाजपा विधायक लीला राम से मुलाकात की और नौकरी मिलने पर सरकार का आभार जताया। इस मौके पर विधायक लीला राम ने कहा कि कांग्रेस को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि भर्ती रोको गैंग के मुखिया हैं रणदीप सुरजेवाला हैं।
विधायक लीलाराम कहा कि भाजपा सरकार में 7450 टीजीटी भर्ती हुए हैं यह पहला अवसर है जब अंतिम व्यक्ति भी अगर उसमें योग्यता है तो वह नौकरी प्राप्त कर रहा है। विधायक ने बताया कि जब भाजपा सरकार इतनी सारी भर्तियां कर रही है तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग के पेट में मरोड़ उठने लगती है। कांग्रेस का एक वर्ग भर्ती रोको गैंग के नाम से प्रसिद्ध है। इसके मुखिया रणदीप सुरजेवाला है। हरियाणा में जब किसी गरीब व्यक्ति को नौकरी मिलती है तो रणदीप सुरजेवाला के पेट में मरोड़ उठती है, उनको बहुत तकलीफ होती है कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी क्यों दी जा रही है।
विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए है कि क्योंकि इन लोगों ने कांग्रेस राज में बेरोजगार युवाओं को जमकर लूटा है पर्ची और खर्ची के बगैर कांग्रेस सरकार में नौकरी नहीं मिलती थी।
वहीं, टीजीटी में भर्ती हुए गांव दयोरा के वीर सिंह ने बताया कि हमें बहुत आनंद आया कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी मिल गई। साथ में क्योड़क के प्रवीण कुमार ने बताया युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। इस मौके पर उनके साथ रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, कश्मीर सिंह जगदीशपुरा, संदीप शर्मा चौथ, विकास कठवाड़, सत्तू कठवाड़, ओमपाल क्योडक, जय भगवान शर्मा चौथ, साहिल शर्मा, सत्यवान मेहरा व कुशलपाल सैन भी मौजूद रहे।