जानकारी देते गौशाला सेवा समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
सीवन। गोशाला सेवा समिति सीवन की ओर से 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाया जाएगा। गोशाला परिसर में शाम 6 से रात 9 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। समिति के उपप्रधान पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद, वरिष्ठ सदस्य रामरतन सैनी और पाली सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राजेश शर्मा गोमाता की पूजा करवाकर करेंगे। इसके बाद श्री बालाजी संकीर्तन मंडल के भजन गायक गोमाता की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। संवाद