फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी कर सत्ता बचाने की कोशिश कर रही भाजपा : आदित्य सुरजेवाला

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत गांव पाडला से चौपाल अभियान की शुरुआत की गई। इसमें राज्यसभा सांसद व कैथल के पर्यवेक्षक कर्मवीर सिंह बौद्ध और विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने अधूरे वायदों और जनता की नाराजगी से घबराकर वोट चोरी और चुनाव में धांधली के जरिए सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवाओं के वोट काटने में लगी है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने के वायदे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन 12 साल में एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। इस दौरान सुदीप सुरजेवाला, जोरा सिनंद, सुरेश रोड, रोशन पाडला, कर्मवीर शर्मा, कुलदीप चहल, कविश मिड्डा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें