फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन्माष्टमी पर झोली में आए थे गोपाल, नाम रखा नटखट गोपालो

Thu, 07 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। मैं भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को बहुत मानती हूं। उनकी नित पूजा भी करतीं हूं। जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साह रहता है। पिछली बार जन्माष्टमी पर आयोजित हुए संकीर्तन में धार्मिक कार्यक्रम में भगवान ने एक ड्रा के माध्यम से मुझे सेवा का मौका दिया। लड्डू गोपाल संकीर्तन में निकले ड्रा में मेरी झोली में आए। इसके बाद मैंने इनका नाम भी नटखट गोपाल रख दिया है।
विज्ञापन

इन सेवा से मुझे बहुत सुकून मिलता और आत्मिक शांति भी। सुबह स्नान करने के बाद पूजा के बाद सबसे पहले नटखट गोपाल जी को भोग लगाती हूं और फिर अन्य काम करती हूं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर में इन्हें जरूर लेकर जाती हूं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी मंदिर में जाती रहती हूं। मेरे साथ परिवार के अन्य सदस्य भी लड्डू गोपाल जी की निरंतर सेवा करते हैं।
विज्ञापन


प्रस्तुति : वीना मेहता, सीवन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें