कैथल। चीका में चोरों ने एक दुकान से ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। चीका थाना में दी गई शिकायत में वकील कॉलोनी चीका निवासी शिवम शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा वहां पर रखा हजारों रुपए का सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 18 हजार रुपये की है। मामले के जांच अधिकारी चीका थाना पुलिस के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवादअवैध शराब की भट्टी चला रहा तस्कर काबू
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध शराब की भट्टी चलाने वाले एक आरोपी को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी रघुबीर सिंह की टीम को रात्रिकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद कांगथली निवासी वीर सिंह ऊर्फ वीरू के मकान पर दबिश दी। वहां भट्टी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी वीर सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया जांच दौरान आरोपी के कब्जे से चलती शराब भट्टी सहित 50 लीटर लाहण, 16.25 बोतल शराब व भट्टी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में केस दर्ज करके पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद