कैथल। नंदी राइस मिल तितरम मोड़ से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। गांव कैलरम निवासी रोहित ने तितरम थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर सात जनवरी को रात के समय राइस मिल में घुसकर वहां पर रखा गैस सिलेंडर हुक्का व अन्य सामान चुरा कर ले गए चुराए गए सामान की कीमत करीब चार हजार रुपये है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवादट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज
कैथल। पूंडरी थाना की पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी का एक केस दर्ज किया है। बिजली निगम पूंडरी के एसडीओ रविंद्र सिंह ने पूंडरी थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर दो जनवरी को मूंदडी गांव के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 55 हजार 344 रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद