फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कट्टा सप्लाई करने में आरोपी काबू

Thu, 09 Jan 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक असलहा सप्लायर को नियमानुसार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसका अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। 15 दिसंबर को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई मनोज व एचसी राजबीर सिंह की टीम ने बलबेहडा से थेह नेवल रोड पर बिच्चियां गांव निवासी आरोपी निवासी सुरेश कुमार उर्फ सैंसी को काबू किया था। कब्जे से कट्टा व कारतूस बरामद हुआ था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी देवेंद्र सिंह ने जांच करते हुए राहड़ा निवासी आरोपी दीपक उर्फ दीपू नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। आरोपी सुरेश से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि उसे यह असलहा आरोपी दीपक ने उपलब्ध करवाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें