कैथल। पूंडरी खंड के नैना से चोर 7.65 लाख रुपये का बिजली का सामान चुरा ले गए। बिजली निगम के एसडीओ भारत काला ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में आरोप बताया कि 26 अप्रैल की रात को चोर नैना में लाइन का एसीएसआर कंडक्टर तथा 45 मीटर तार चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत सात लाख 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद