कैथल। पूंडरी थाना की पुलिस ने 13 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी के एचसी दीपक की टीम रात्रिकालीन गश्त के समय सिरसल में मौजूद थी। सूत्र से सूचना मिली की कि सिरसल निवासी रिंकु दुकान में अवैध शराब बेचने का काम करता हैं। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी रिंकू की दुकान पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद