शहर में स्पोर्ट्स की दुकान से लाखों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने नौकरों पर चोरी का आरोप लगाते है उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि करनाल रोड स्थित पदमा सिटी मॉल के पास आरके स्पोर्ट्स के नाम से दुकान है। यह दुकान पंकज और सोहन लाल पार्टनरशिप फर्म है। दुकान पर आशीष मलिक व तरुण जो कि अर्जुन नगर सीवन रोड गली नंबर दो के रहने वाले है। एक साल से दुकान पर काम कर रहे है। उनकी दुकान के नीचे बेसमेंट बना हुआ है। यहां पर स्पोर्ट्स का सामान रखा हुआ है। कई दिन से सेल के हिसाब में कमी होनी पाई गई। दो दिनों से दोनों करिंदे काम पर नहीं आ रहे थे। इसके बाद दुकान मालिक ने दोनों नौकरों के घर वालों से जानकारी जुटाई। जिसमें वे घर से बाहर गए हुए पाए गए। इसके बाद सामान की जांच की तो यहां से साढ़े चार लाख रुपये का स्पोर्ट्स का सामान चोरी हुआ मिला। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि दोनों नौकरों ने ही दुकान से सामान चोरी किया है। उन्होंने नौकरों की तलाश कर सामान दिलाने की मांग की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।