फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगहों से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर जिले के चार अलग-अलग स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी बलराज ने बताया कि चोर बाल भवन के निकट से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में ढांड निवासी रामू ने बताया कि 29 जून की रात को चोर उसकी दुकान से करीब 10,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं एक अन्य मामले में गांव बाता गांव की सुषमा ने बताया कि सौरभ नामक युवक ने उसके घर से 60 हजार की नकदी, इनवर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं पूंडरी निवासी कैलाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर 30 जून को उसकी दुकान से लगभग तीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें