फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्राम सचिवालय से सामान चोरी, दो काबू

Mon, 02 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गांव कोटडा निवासी कुलबीर व मेजर सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद अन्नू टंक ने शिकायत दी थी कि ग्राम पंचायत कोटड़ा के ग्राम सचिवालय में सीपीएलओ के उपयोग के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था। 27 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ग्राम सचिवालय के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1 कंप्यूटर, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें