फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीर बाबा लखदाता की दरगाह से सामान चोरी

Tue, 26 Dec 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। रत्ताखेडा लुकमान गांव में एक धार्मिक स्थल से चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी निदान सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह पीर बाबा लखदाता रत्ताखेडा लुकमान में वर्ष 2010 से सेवादार है। 24 दिसंबर को वह सुबह करीब साढ़े चार बजे पीर की दरगाह पर आया तो पीर बाबा पर बने दरबार के गेट का कुंडा टूटा हुआ था। अज्ञात आरोपी वहां से इनवर्टर, बैटरी, पांच कंबल, पांच लोई, 100 के करीब पीर बाबा की रोजा की चाद्दरें, माता रानी की करीब चुनरियां, पांच चांदी के सिक्के व गोशाला के गुल्लक से करीब दो हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्श पर नीचे संगत के लिए बिछाने वाली एक दर्जन दरियां भी गायब मिली। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें