कैथल। गांव आहूं व काकौत के खेतों से चोर चार ट्रांसफार्मरों का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम की एसडीओ सपना रानी ने बताया कि चोर 7 व 8 जनवरी को आहूं गांव से ट्रांसफार्मरों का सामान चुराकर ले गए हैं। वहीं काकौत निवासी निवासी शराबा राम ने बताया कि उसके खेत से भी 29 दिसंबर को ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। इसके साथ ही कौल गांव में भी चोर तालाब पर सूक्ष्म सिंचाई विधि से लगाई गई मोटर की 10 मीटर तार चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।