फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देरी से पहुंच रहा माल, देना पड़ रहा अतिरिक्त भाड़ा

Sun, 18 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान आंदोलन पार्ट दो के चलते शहर के बाजारों में माल चार से पांच घंटे देरी से पहुंच रहा है। नतीजा... कारोबारियों को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

दरअसल, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने हरियाणा, पंजाब व दिल्ली बॉडरों व हाईवे पर तीन से चार लेयर में अवरोधक लगाकर सील रखना है। जिसके चलते दिल्ली व पंजाब की ओर से हरियाणा में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान गांव गांव से होकर पहुंचता हैं।
विज्ञापन


इस वजह से जो सामान मार्केट में सुबह नौ से 10 बजे तक पहुंचता था। वह अब दोपहर को दो से तीन बजे तक पहुंचने लगा है। इसके साथ ही वाहनों का समय भी अधिक लगता है और दूरी भी बढ़ती है। जिसके चलते लोहा व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट का अधिक खर्च वहन करना पड़ता है। जहां पर व्यापारियों को पहले 20 हजार रुपये भाड़ा देना पड़ता था, वहां पर 25 हजार से अधिक रुपये भाड़ा देना पड़ रहा है।

सब्जी व्यापारियों का कहना है पंजाब की ओर जाने वाले सारे रास्ते बंद हैं, इसलिए दिल्ली से सारी सब्जियां हरियाणा में आ रही है। यहां पर सब्जियों व फलों की आवक अधिक होने से लागत कम हो गई है।
व्यापारियों की परेशानी, उनकी जुबानी
ज्यादा देना पड़ रहा ट्रांसपोर्ट का भाड़ा
पंजाब की सीमाएं सील हैं। इस कारण पंजाब से लोहा हरियाणा में बहुत कम पहुंच रहा है। जो पहुंच रहा है, उसका व्यापारियों का भाड़ा अधिक भुगतान करना पड़ राह है। ट्रक चालकों को गांव गांव से घूमकर कैथल तक पहुंचना पड़ता है। जिसके चलते समय भी अधिक लगता है और भाड़ा भी अधिक देना पड़ता है। पहले जहां पर 20 हजार रुपये भाड़ा था, आज वहां पर 25 हजार से अधिक रुपये व्यापारियों को भाड़ा देना पड़ता है। -सोम प्रकाश, व्यापारी लोहा।

सब्जियों की आवक के मुकाबले लागत हुई कम

िसान आंदोलन के चलते पंजाब के रास्ते बंद हैं। इसलिए दिल्ली व नासिक से आने वाली सब्जियां व फल हरियाणा में ही आ रहे हैं। हरियाणा की सब्जी मंडियों में भरपूर सब्जियां हैं। सब्जियां इतनी है कि एक दिन में बिक भी नहीं पा रही हैं। सब्जी व फलों की अधिक आवक के चलते सब्जियों की लागत कम हो गई है।
विज्ञापन


बिक्री कम होने के चलते फलों के खराब होने का भय बना रहता है। -वीरेंद्र सतीजा, कैथल सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान।

बॉर्डर बंद, देरी से

पहुंच रहीं सब्जियां

किसान आंदोलन के चलते पंजाब की ओर से आने वाली सब्जियां प्रभावित हुई है। हिमाचल से आने वाले फल पंजाब हरियाणा सीमा सील होने के चलते दो तीन घंटे देरी से पहुंच रहे हैं, क्योंकि गाड़ियों को गांवों में से होकर घूम कर आना पड़ता है। इस वजह से अधिक समय लग जाता है। भाड़ा ज्यादा होने से अन्य व्यापारियों को ज्यादा मुश्किलें हो रही हैं। आने देरी होने से सब्जियां खराब हो जाती हैं। -राजकुमार कालड़ा, कैथल सब्जी मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें