कैथल। आईजी स्कूल के छह विद्यार्थियों ने आईआईटी मेंस की परीक्षा में सत्र 2023-24 पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा को मयंक, प्रियांशु, मुस्कान, योगेश, ध्रुव व शिवम ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर के विद्यालय का नाम रोशन किया। सूचना मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया, प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व उप-प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। जेबी खुरानिया ने इस उपलब्धि पर स्टाफ के सदस्यों की प्रशंसा की तथा इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद