फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो किसानों के खेतों से सामान और एक की बाइक चोरी

Sun, 23 Apr 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग तीन मामलों में चोर दो किसानों के खेतों से सामान व एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव जाखौली निवासी गुरनाम सिंह ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 20-21 अप्रैल की रात को खेत में बने कमरे से फसलों की दवाई, इनवर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी हो गया। एचसी हरविंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।
दूसरे मामले में गांव जाखौली के ही निवासी सतबीर मलिक ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 18-19 अप्रैल की रात खेत से चोर सबमर्सिबल का स्टार्टर चोरी कर ले गए। एचसी अनिल कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव कुराड़ निवासी सुभाष ने कलायत पुलिस को शिकायत दी कि 18 अप्रैल को रात नौ बजे गांव से बाइक चोरी हो गई। एचसी सेवती राम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोन दिलाने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये ठगे
कैथल। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने एक दंपती से एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पबनावा निवासी सुशील कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि गांव के ही आरोपी मनु और कुनाल ने लोन दिलाने के नाम पर उससे व उसकी पत्नी से एक लाख 30 हजार रुपये धोखाधड़ी पूर्वक ले लिए। एसआई राजकुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें