कैथल/राजौंद। गांव रोहेडा भेड़ी पट्टी में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ढांड ने इस मौके पर भगवान परशुराम प्रकाश पुंज की भांति हमारे समाज की धरोहर है, उन्होंने हमेशा अन्याय का विरोध और जरूरतमंद की सेवा की विचारधारा को आगे बढ़ावा दिया है। आज हम सभी का संकल्प है कि समाज उत्थान के लिए उनके विचार को आगे बढ़ाएं। ढांडा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती की इलाके वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के नाम से ही पराक्रम झलकता है, क्योंकि परशु शब्द पराक्रम और राम शब्द सत्य सनातन का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना व उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
भगवान परशुराम ने दिखाई समाज को नई दिशा-लीलाराम
कैथल। ब्राह्मण पंचायत सभा ने बड़ा कटहेडा में भगवान परशुराम जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक लीलाराम मुख्य अतिथि के तौर पर व नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग विशिष्ट अतिथि रही। लीलाराम ने कहा कि भगवान परशुराम ने अहंकारी लोगों के दंभ का मर्दन कर लोगों को धर्म का पाठ पढ़ाया था। हमारे देश में हर कदम पर संतो और ऋषियों का वास है। यही कारण है कि भारत देश में विभीनता होने के बाद भी एकता है। भारत देश में परशुराम जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। उन्होंने 11 लाख रुपये हाल निर्माण के लिए भी देने का एलान किया। नगरपरिषद की चेयरपर्सन सुरभी गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मशाला को भव्य बनाने व हाल निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर रामकुमार नैन, पीएल भारद्वाज, पार्षद सुशीला शर्मा, राजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, संजय भारद्वाज, सुनील तिवाड़ी, महिपाल कौशिक, रितेश शर्मा, रोशन लाल मोदगिल, कर्मबीर शर्मा, रामदिया शर्मा, प्रीतम ग्योंग, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र विनोद शर्मा, वत्स, वेंकट रमन शर्मा, पवन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अमित कुमार शर्मा, सोनू करोड़ा, लोकेंद्र, श्रवण क्योडक़, दिनेश वत्स, राजकुमार शर्मा व कुशल पाल सेन मौजूद रहे।
हवन कर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
कैथल। तलाई बाजार स्थित ब्राह्मण पंचायत भूमि पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर डेरा बाबा शीतलपुरी के महंत निरंजन पुरी एवं सूर्य कुंड माता गेट के महंत रमन पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्व ब्राह्मण धर्मशाला कैथल के प्रधान विजय शर्मा उर्फ विक्की ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। धर्मपाल भारद्वाज ने महंतों का सम्मान किया एवं आईडी भारद्वाज ने हवन कराया। महंत निरंजनपुरी ने उपस्थितगणों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी। महंत रमन पुरी ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संबोधन दिया। नरेश भारद्वाज ने युवाओं को सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के इतिहास से अवगत कराया एवं तलाई बाजार स्थित ब्राह्मण पंचायत की जमीन का जीर्णोद्धार कर भव्य रूप देने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अभिजीत जोशी, और्व शर्मा केवल दत्त शर्मा, गौरव मिश्रा, हरि मिश्रा, दुष्यंत वत्स, एडवोकेट गौरव शर्मा, विजयपाल शर्मा व दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ हवन व शहर में लगे भंडारे
कैथल। शनिवार को अक्षय तृतीया पर कैथल में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। सीवन रोड की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हवन हुआ और भगवान परशुराम की सामूहिक आराधना की। हवन में डॉ प्रदीप शर्मा, गायत्री शर्मा व प्रधान विक्की शर्मा पत्नी कमलेश शर्मा के साथ मुख्य यजमान थे। सुबह जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में मंदिर में भगवान परशुराम की सामूहिक पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती पर हवन का आयोजन किया। करीब तीन घंटे तक चले हवन कार्यक्रम में जिलाभर के ब्राह्मणों ने पहुंचकर भगवान परशुराम का मंत्र बोलकर आहुतियां दी। प्रधान विक्की शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर पूर्व एसडीओ सुभाष शर्मा, वीरभान शर्मा, पूर्व एमई राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, रोहताश शर्मा, नरेश भारद्वाज, अभिजीत जोशी, सुरेश शर्मा झांझ, रतन लाल शर्मा, रणधीर शर्मा, हरिओम शर्मा, कर्मबीर शर्मा, सुरेश पिलनी, ईश्वर पाडला, सुरेश नंबरदार, रणधीर शर्मा सांघण, रामकुमार शर्मा, ललित शर्मा व राजकुमार शास्त्री मौजूद रहे।
भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे-आरपी शर्मा
पूंडरी। गांव फरल में भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। गांव के श्री फल्गुश्वेर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हवन किया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पूर्व उप-महानिदेशक आरपी शर्मा व जिला पार्षद मुनीष शर्मा ने भाग लिया। यज्ञ के ब्रह्मा मेघराज शर्मा व संदीप शर्मा द्वारा देव व वेद मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति डलवाई। ब्राह्मण महासभा फरल के प्रधान बबलू शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम श्री विष्णु के छठे अवतार थे। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेश शास्त्री, रूकमा पंडित, श्यामलाल शर्मा, मोहनलाल, चंद्रमोहन शर्मा, रविचंद शर्मा, राजपाल शर्मा, हैप्पी शर्मा, युधवीर शर्मा, दीपक शर्मा, शिवचरण शर्मा व समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे।
करोड़ों की हुई खरीदारी
कैथल। शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया पर लोगों ने शनिवार को लोगों ने शहर के बाजारों से करोड़ो की खरीदारी की। बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार नजर आए। सर्राफ व ऑटो मोबाइल शोरूम के साथ सराफा कारोबारियों की चांदी रही।
पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीय पर खरीदारी करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
सोने चांदी के आभूषणों के साथ वाहनों की अच्छी बिक्री हुई। इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, अन्नपूर्णा माता का जन्म हुआ था, इसी दिन ब्रह्मा के पुत्र अक्षय का जन्म हुआ था, उनके नाम पर ही अक्षय तृतीय पड़ा। इस दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं। माना जाता है अक्षय तृतीय के दिन जो भी कार्य किए जाते हैं, वह अक्षय हो जाते हैं। संवाद