फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन जगह से सामान व नकदी चोरी

Sat, 01 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में तीन अलग- अलग जगह से चोरी के मामले सामने आए है। सिविल लाइन पुलिस को दी पहली शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी फौजी प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर 31 अक्तूबर की रात को उसके घर से 62 तोले चांदी, ढाई तोले सोना व 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सिटी थाना पुलिस को दी दूसरी शिकायत में भगत सिंह चौक कैथल निवासी दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 31 अक्तूबर की रात को नकदी व पीतल का सामन चोरी कर ले गए। पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूंडरी पुलिस को दी तीसरी शिकायत में पूंडरी निवासी गौरव कुमार ने बताया कि चोर 31 अक्तूबर की रात को उसकी फतेहपुर स्थित दुकान से कंप्यूटर, कैमरो व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें