फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो-ताइक्वांडो में स्वर्ण हैंडबॉल में तीसरा स्थान

Thu, 22 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खेलों में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। जूडो और ताइक्वांडो में स्वर्ण पदकों के अलावा चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवचरण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है।

मोहित ने 13वीं जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक राजेंद्र नगर, बिहार में आयोजित की गई थी। वहीं, विद्यार्थी कमलदीप ने ताइक्वांडो नेशनल फेडरेशन के तहत 5 से 10 जनवरी तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनुष्का और उर्मिला ने स्वर्ण पदक और रितिका ने रजत पदक हासिल कर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव रश्मि सिंह ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने खिलाड़ियों को सराहा। सोसायटी की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को 1100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें