रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए सेंट जॉन एम्बुलेंस मास्टर ट्रेनर डॉक्टर रा
गुहला चीका। गांव पीडल के युवा सरपंच महिपाल सिंह ने कहा कि मानव कल्याण और समाज के विकास के लिए कार्य करना भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन (इंडिया) संस्था युवाओं को फर्स्ट एड और रोड सेफ्टी का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक कर रही है। महिपाल ने बताया कि 28 मार्च से गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। मास्टर ट्रेनर डॉ. राजा सिंह के अनुसार यह सातवां शिविर है, जिसमें करीब 30 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे। संवाद