कैथल। शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों से आरोपी दो किशोरियों को भगा कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 अगस्त को अज्ञात आरोपी उसकी 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर ऐसा किया है। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 अगस्त को आरोपी शंटी, आयुष व दो अन्य लडक़े मोटरसाइकिल पर आए और उसकी 17 वर्षीय भतीजी को शादी का झांसा देकर भगा ले गए। जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।