फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 16 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल में सरकार के आदेशाें पर चलाए गए सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम कॉलेज के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां भी करवाई। इनके माध्यम से छछात्राओं ने आश्वस्त किया कि हम सदैव सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे एवं वाहन चलाते हुए मोबाइल फ़ोन का प्रयोग नहीं करेंगे।

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, सांध्यक़ालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व रोड सेफ्टी सैल प्रभारी डॉ. दीपा व सुदेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें