कैथल। करनाल के डीएवी महिला कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राएं अव्वल रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रवीना बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, दीप्ति बीए द्वितीय वर्ष व कोमल बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रवीना बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, कोमल बीए तृतीय वर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया। काॅलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ कॉलेज का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग, सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व आर्ट विभाग से अरुणा उपस्थित रहे। संवाद