फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फेस्टिवल में 43 विधाओं का होगा मंचन

Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी काॅलेज में होने वाले कुरुक्षेत्र जोन के 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए जोन के विभिन्न 47 महाविद्यालयों के सांस्कृतिक विधाओं के संयोजकों की बैठक आयोजित की। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने की। बैठक में जोन के विभिन्न 47 महाविद्यालयों के सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक शामिल रहे। बैठक में सभी टीमों को नंबर आवंटित किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस आयोजन में 21 से 23 अक्तूबर के मध्य कुल छह मंचों पर पांच ट्राॅफियों के लिए 43 विधाओं का मंचन किया जाएगा। फेस्टिवल के संयोजक डाॅ. अशोक अत्रि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सह संयोजक प्रो. ऋचा लांग्यान, डाॅ. राजीव शर्मा एवं डाॅ. एसपी वर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें