फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने कालेज परिसर में चलाया सफाई अभियान

Tue, 24 Feb 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23केएलटी2: कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाती छात्राएं
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की। इस दौरान छात्राओं ने दराती, कस्सी, खुरपी व कसोले से महाविद्यालय के प्रांगण में उगी कांग्रेस घास को हटाया इसके बाद उन्होंने इन्दिरा कॉलोनी में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए छात्राओं को महाविद्यालय में होने वाली प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकाें की ओर से निस्वार्थ भाव से कार्य किया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कविता रानी के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के सहयोग से पूर्ण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें