फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागनी गायन में कन्या स्कूल पाई अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला सांस्कृतिक उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। रागनी गायन में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई अव्वल रहा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए
विज्ञापन

इससे पूर्व समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी रहे। दूसरे दिन इस उत्सव में जिले के सभी खंडों से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के सीनियर ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। समारोह में रागनी गायन, समूह नृत्य एवं एकल नृत्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यालय के प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान सभी खंडों से खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कैंदल, सुरेश कैंदल व गिरीश शर्मा मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जो विद्यार्थी अव्वल रहेंगे, वे राज्य स्तर पर भागीदारी करेंगे। बाद में विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ व प्रदुम्न भल्ला ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवीण थरेजा, ईश्वर ढांडा, रमेश कुमार, प्रवीन मलिक, हकीकत, सुरेंद्र मलिक व सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम : रागनी गायन में नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई को मिला। द्वितीय स्थान पर जाखौली अड्डा एवं तृतीय स्थान क्योड़क की टीम रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की टीम को मिला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा की टीम द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी तृतीय रहीं। एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की टीम अव्वल रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें