फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो में लड़कियों ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में न्यू टैगोर स्कूल किठाना के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंशु ने ऊँची कूद और लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बाज़ी मारी, जबकि ईशा ने 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में प्रीति ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 300 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की श्रेणी में, योगेश ने 100 मीटर दौड़, और मांशु ने 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक हरपाल सिंह ढांडा, अशोक ढांडा, प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, पीटीआई अक्षय कुमार, मंदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें