फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने माताओं के नाम लिखे संदेश

Mon, 15 May 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस मनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस मनाया। छात्राओं ने मातृ दिवस पर कविताएं व भाषण के माध्यम से माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग भावनाओं को प्रस्तुत किया। साथ ही मां के नाम पर भावुक संदेश लिखकर ग्रीटिंग कार्ड भी बनाएं।
बच्चों के साथ माताओं ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। माताओं ने मोनो एक्टिंग, डांस, रैंप वॉक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा 11वीं और 12वीं की गृह विज्ञान की छात्राओं ने विद्यालय में पानी पूरी, आइसक्रीम पुडिंग बनाना, अपने हाथों से माताओं को खिलाकर मातृ दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका मोनिका राणा और प्रियंका शर्मा ने भाषण और कविता के माध्यम से बेटियों की भावनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, मैनेजर अर्पित चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पीयूष चौधरी व कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश सिंगला ने माताओं व छात्राओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें