कैथल। चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे मनाया। कार्यक्रम में 192 विद्यार्थियों सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्यों ने पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविभूषण गर्ग ने कहा कि मां दो अक्षरों का छोटा सा शब्द है, परन्तु इसमें पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस सोसाइटी के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य राज रानी गर्ग रही। इस अवसर पर हिमांशु गर्ग, श्रेया गर्ग, तृप्ता शर्मा, मोनिका मलिक, सपना सिंगल, कुसुम बिन्दलिश, आशा सैनी, निकिता चहल, शोभा सिंगला, मधु सैनी, अमीषा भटनागर, मोनिका सहारण आदि मौजूद रहे। संवाद