फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: हरियाणवी हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों पर छात्राओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पबनावा में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूंडरी के विधायक रणधी गोलन ने शिरकत की। वहीं गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बंदराना के स्वामी आत्मानंद को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी लोक गीतों पर नृत्य से समा बांध दिया। इस दौरान बच्ची हेजल ने हरियाणवी गीत ‘गजबण पानी नै चाली’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं ढोंगी बाबाओं के समाज में बढ़ते प्रभाव को लघु नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल सूबे सिंह आर्य ने स्कूल का वार्षिक लेखा जोखा व बच्चों की उपलब्धियों का बखान किया। स्कूल संचालक बलिंद्र बोदला ने मुख्यातिथि रणधीर गोलन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक ने कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच कश्मीर सिंह, नरेश आढ़ती, रणबीर आर्य कौल, संजीव बोदला व संजीव गामड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें