जगाधरी वर्कशॉप। गांधी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी से साढ़े 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। गांधी नगर थानापुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार रात खाना खाकर सो गई थी। करीब साढ़े 11 बजे उनकी आंख खुली तो बेटी घर में नहीं थी। तलाश करने पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने शिकायत थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद