फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गीजर के प्रभाव के कारण चौदह साल की लड़की की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में गैस गीजर चालू करके नहाते समय गांव नरड़ निवासी चौदह साल की लड़की की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही कि गैस गीजर की वजह से बाथरूम का आक्सीजन खत्म होने से यह हादसा हुआ है । वहीं एक पंडित भी गीजर के प्रभाव के कारण बेहोश हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नरड़ निवासी सतीश ने बताया कि उसकी भतीजी पायल लगभग चौदह साल की थी। वह रविवार को सुबह का काम खत्म करने के बाद वह नहाने के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो बाथरूम में उसे देखने गया। जहां वो बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि गैस गीजर में बाथरूम यदि बंद हो तो उसकी आक्सीजन खत्म हो जाती है। इसी कारण यह हादसा हुआ है। बताया गया कि उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। पायल दो भाई बहन थे। उसका भाई उससे छोटा है।
उधर, दूसरे हादसे में गांव पिलनी निवासी राममेहर ने बताया कि उसका भतीजा रिंकू पानीपत में एक घर में पाठ करवाने के लिए गया था। जहां नहाते समय वह बाथरूम में बेहोश हो गया। उसे पानीपत एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वे एक रात पानीपत अस्पताल में रखने के बाद कैथल में निजी अस्पताल में ले आए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि गैस के प्रभाव के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गैस गीजर के प्रयोग के बारे में जागरूक हों: चिकित्सक डा. राजेश शर्मा ने कहा कि गैस गीजर के प्रभाव के कारण बाथरूम में ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। जिस कारण ऐसे हादसे होते हैं। इन हादसों से बचने के लिए गैस गीजर वाले बॉथरूम को पूरी तरह से बंद ना करें। प्रयास यह रहना चाहिए कि गैस गीजर बाथस्म से बाहर लगा हो और पानी लेकर बाथरूम में ले जाएं और फिर नहाएं। ताकि गीजर के प्रभाव के कारण बाथरूम का ऑक्सीजन खत्म होने का डर ही ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें