संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। मार्केट कमेटी कार्यालय ढांड में किसानों व व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इसमें मार्केटिंग बोर्ड के एबीएम संजय फौगाट ने ई-खरीद एप की जानकारी दी। समझाया गया कि गेट पास के लिए लंबी लाइन से छुटकारा पाना हो तो इस एप की मदद ली जा सकती है।
उन्होंेेने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा धान के सीजन के दौरान मंडी में गेट पास को लेकर लगने वाली लंबी लाइन से छुटकारा पाने के लिए बोर्ड द्वारा ई-खरीद एप लांच किया गया है। जिसमें किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण संबंधी जानकारी डालकर गेट पास की आधी प्रक्रिया को जनरेट कर सकते हैं।
किसान की ओर से डाली गई जानकारी के बाद उसके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा । उसको शेयर करने के बाद आपके एप पर क्यूआर कोड आ जाएगा। जिसको आप स्कैन करके गेट पर कर्मचारियों को दिखाकर अपना गेट पास कटवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है। इसके अपनाने से गेट पास में होने वाली देरी और वहां लगने वाला समय बचेगा।
उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से आप मंडी में फसल ले जाने की तारीख व वजन दर्ज कर सकते हैं। अगर आपको किसी कारणवश तारीख वजन या अन्य कोई बदलाव करना है तो उसके लिए भी ऑप्शन खुला रहेगा। जिसको आप मंडी में फसल लाने वाले दिन बदल सकते हैं। कहा कि यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है । इसके अपने से समय की बचत होगी। लंबी-लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा। आप सभी इस एप को अपना कर इसका उपयोग करें और मार्केटिंग बोर्ड का सहयोग करें।
इस अवसर पर मंडी प्रधान नरेश, पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, कर्मवीर पबनावा, जोगिंद्र सहित आदि अनेक आढ़ती
मौजूद रहे।