फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदलते मौसम में बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत

Tue, 24 Sep 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत दी है। दरअसल, पिछले चार दिन से दिन में तेज गर्मी पड़ रही है और रात में ठंड बढ़ रही है। कभी तापमान के कम या अधिक होने से स्वास्थ्य समस्या बढ़ी है।

अब दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री हो रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। बदलते मौसम में बच्चों का स्वास्थ्य पर जल्द प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चिकित्सक भी बच्चों का स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने के हिदायत दे रहे हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रोकने से घर के आसपास साफ सफाई रखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन दिन तक और बारिश होने की संभावना बनी है।

यदि अभी भी अधिक तेज बारिश हुई तो सब्जियों की फसल को नुकसान होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अब तक बारिश से कपास, धान, बाजरा व सब्जियों सहित किसी फसल के लिए बारिश नुकसानदायक नहीं रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अब यदि ज्यादा बारिश होती है तो घीया, तोरी, ,खीरा सहित बेल वाली सब्जियां भी खराब हो सकती हैं। आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार है। गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, पछेती धान की किस्म के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी। - डॉ. रमेश चंद, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के समन्वयक
विज्ञापन

­ये बरतें सावधानियां
n
बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ न दें और बाहरी खानपान से दूर रखें।

n
बच्चे को बुखार हैं तो तापमान बढ़ने न दें। जैसे ही बुखार 100 से ऊपर हो या ज्यादा खांसी अथवा पसलियों का चलना हो, तो सरकारी अस्पताल या किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

n
बच्चों के खान-पान का रखें ध्यान। बच्चों को घर का पौष्टिक आहार दें।

n
हरी सब्जियों के साथ फल खिलाएं।

n
बच्चे के सिर में दर्द हो तो फौरन परामर्श करें।

n
फ्रिज में रखा खानपान का सामान बच्चों को न दें।

n
बासी खाने का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें