फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल बीमा योजना में 31 तक करवाएं बीमा

Sun, 28 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने किसानों से 31 दिसंबर तक फसल बीमा कराने की अपील की है। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। रबी 2025-26 सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ व सूरजमुखी फसल शामिल हैं। किसान द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का मात्र 1.5 प्रतिशत है। शेष प्रीमियम केंद्र व राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव पर क्लेम देय होगा। औसत पैदावार कम होने पर गांव स्तर पर मुआवजा मिलेगा। कटाई के बाद 14 दिन में नुकसान पर भी क्लेम मिलेगा। किसान कृषि रक्षक पोर्टल व हेल्पलाइन 14447 से जानकारी ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें