फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में डीएफएससी गोदाम से गेहूं भरकर ले जाय जा रहा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सरकारी गोदाम में भंडारित गेहूं को मिलों को चोरी छिपे बेचे जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। कलायत स्थित सरकारी गोदाम से ट्रक में भरकर गेहूं को ले जाते देखकर आसपास के लोगों ने इसकी गोपनीय सूचना आला अधिकारियों को दी तो आनन फानन में एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की सीजन भी नहीं है। सरकारी गोदामों में सीजन के दौरान ही गेहूं को भंडारित किया जाता है। लेकिन कलायत के सरकारी गोदाम से आज अचानक एक ट्रक में भरकर गेहूं को ले जाते देखकर लोगों को किसी बड़ी गड़बड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी गई। एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। गेहूं भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर यह भी जानकारी मिली है कि इससे पहले भी दो ट्रक गेहूं ले जाया जा चुका है। यह तीसरा ट्रक ले जाया जा रहा था। मौके पर एसएचओ को भी बुला लिया गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह गेहूं डीएफएससी के गोदाम से किसके आदेश पर और कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल मौके पर यह जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह गेहूं किसी मिल में ले जाया जा रहा था। अधिकारी जांच में जुटे हैं, इसके बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आ सकेगी। एसडीएम ने इतना जरूर कहा कि यदि जांचपरांत कोई गड़बड़ी मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें