रोडवेज डिपो में पिछले चार दिनों से हेड ऑफिस की ऑडिट टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खामियां मिलने पर हेड ऑफिस को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
बता दें कि ये टीम बीते बुधवार को डिपो में पहुंची। रोजाना संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से पूरे साल के लेखा जोखा व कार्यप्रणाली की जानकारी जुटा रही है। शनिवार को टीम द्वारा विभाग के कर्मचारियों की रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
आगामी 11 दिनों तक डिपो में ही रहेगी टीम-विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीम पंद्रह दिनों तक ऑडिट के लिए पहुंचती है। टीम को चार दिन हो चुके है और आगामी 11 दिनों तक डिपो में ही रहेगी।
हर साल ऑडिट के लिए आती है टीम- जीएम अजय गर्ग ने बताया कि हर साल हेड ऑफिस से ऑडिट के लिए अधिकारियों की टीम आती है। जो कि डिपो से पूरा साल या फिर दो साल का डाटा एकत्रित करती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की खामियां मिलती है तो उससे संबंधित सुझाव भी दिए जाते हैं।