फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समरसता का संदेश देगा गीता जयंती महोत्सव

Thu, 21 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी डीसी प्रीति ने बुधवार को गीता जयंती महोत्सव के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाने वाला यह महोत्सव समरसता का संदेश देगा।

उन्होंने कहा कि भाई उदय सिंह किला परिसर पर हवन से गीता महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि इस बार कार्यक्रम को प्लास्टिक फ्री रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि गीता महोत्सव हमारा आध्यात्मिक पर्व है। इसमें संबंधित अधिकारी, समाज सेवी संस्थाओं और स्वैच्छिक संगठनों को आमंत्रित करते हुए एक रूप रेखा तैयार करें। अधिकारी व समाज सेवी संस्थाएं गीता जयंती उत्सव में सभी धर्मों के लोग व उनसे जुड़ी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

डीसी ने कहा कि श्लोकोच्चारण के लिए बच्चों की तैयारी करवाई जाए। भाई उदय सिंह किले पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल को लेकर समय रहते तैयारी पूरी कर लें।

उन्होंने जिले के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर होने वाले दीपोत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में डीडीपीओ व शहरी क्षेत्र में डीएमसी को साफ-सफाई आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रमों के चयन के लिए एसडीएम कलायत, डीडीपीओ व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की एक कमेटी के गठन के निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आयोजन स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करवाएं।

उन्होंने पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, टेंट, लाइट एवं साउंड, बिजली आपूर्ती, रंगोली के साथ-साथ भव्य और शानदार प्रवेश गेट बनाए जाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश जारी किए। बैठक में शामिल हुई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी गीता जयंती उत्सव को भव्य बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती उत्सव आमजन का उत्सव है। इसमें सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी हो। महोत्सव के लिए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इस मौके पर डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम कैथल अजय सिंह, एसडीएम कलायत सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, सीएमओ डाॅ. रेनू चावला, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन संस्थाओं की रहेगी भागीदारी

बर्फानी सेवा मंडल, समाज सेवी संस्था प्रयास, श्री श्याम रसोई कैथल, जीयो गीता, श्री गिरीराज मित्र मंडल, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, नीलकंठ सेवा मंडल, पंजाबी वेल्फेयर सभा, जीवन रक्षक दल, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति, हिंदू महासंघ सभा, वाल्मीकि सभा, सदमार्ग परिवार, पंजाबी सेवा सदन, हिंदू महासंघ, श्री गीता भवन मंदिर समिति, राधे-राधे रेलवे गेट, अनिल फ्लॉवर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें