फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक रूप से किया गायत्री मंत्र का उच्चारण

Tue, 11 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री गीता भवन मंदिर परिसर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी कैथल की नवंबर माह की बैठक हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक रामलाल कालड़ा, ईश्वर दास अरोड़ा, बिमला गुलाटी, मनोहर लाल आहूजा और धन सचदेवा ने भजनों व भावपूर्ण गीतों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र निझावन और मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने की। पारस अस्पताल, पंचकूला के हड्डी व जोड़ों के विशेषज्ञ डॉ. मंजू नाथ निशानी ने हड्डी और जोड़ों के रोगों पर जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें