फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोलर स्केट बास्केटबॉल में चैंपियन बने छात्र

Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्कूल में पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने कैथल में आयोजित 8वीं जिला रोलर स्केट बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार छात्रों ने हिस्सा लिया और सभी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से प्रभावित किया।

अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में कक्षा चार की पावनी और कक्षा तीन की समीक्षा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में कक्षा पांच के विश्वास ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 बॉयज वर्ग में कक्षा सातवीं के चेतन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


इन सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का श्रेय कोच नवजोत सिंह गिल को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को निखारा। चारों विजेताओं का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 16 नवंबर 2025 को सोनीपत में आयोजित होगी।
विज्ञापन


विद्यालय में खिलाड़ियों की विजयी वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने विजेताओं को फूल मालाओं, पदकों और प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया। डॉ. विनोद कुमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें