आकर्षक सामान बनाने का दिया प्रशिक्षण
राजौंद। गांव जाखौली के पंचायत भवन में लकड़ी से आकर्षक सामान बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर पिछले 20 दिनों से निशुल्क चल रहा था। ज्योति ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष फूल कुमार कादियान ने बताया कि खादी ग्राम उद्योग आयोग अंबाला कैंट की तरफ से पंचायत भवन यह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। शिविर में कोलकाता से दो मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बेरोजगारी को कम करना और रोजगार की स्थापना करना रहा। उन्होंने बताया कि समापन के दौरान प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, टूल किट व लकड़ी का फर्नीचर बनाने वाली मशीन भी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान राजदीप, आरके सिंह, सुरेंद्र, शीशपाल, रमेश कुमार, भीम सिंह, रवि प्रकाश व मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद