संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। क्षेत्रीय सभा पूंडरी की ओर से शनिवार को दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्घाटन समाजसेवी व सेवा ट्रस्ट यूके के जिला समन्वयक राजकुमार गर्ग ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ने का काम करते है। हरियाणवीं रागिनियां केवल मनोरंजन का काम ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करते हुए उनके प्रति जागरूक करने का काम करती है। जहां आजकल के युवा अपना सारा दिन मोबाइल पर बिताते है, ऐसे में इस तरह के आयोजनों से उन्हें सीख लेनी चाहिए कि साथ बैठकर इस तरह के आयोजन देखने सुनने से हमें अलग ही आनंद की अनुभूति होती है।
सभा के प्रधान अजमेर गोलन व संयोजक सुरेश सैनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। ये रागिनी प्रतियोगिता हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणवीं रागिनियों के प्रमुख गायक वीरपाल खरकिया, विकास सातरोड़, आरती जांगड़ा, डिंपल पंजाब, मनीषा राजस्थान, रेणू श्योराण, रेखा लांबा व खुशी दिल्ली सहित प्रसिद्ध हास्य कलाकार झंडू सहित कई महिला गायकों के अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया और प्रदेश की बोली और संस्कृति के दर्शन करवाए। आज विकास सातरोड़ ने अपनी रागिनियों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
वहीं, हास्य कलाकार झंडु की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। सायंकालीन सत्र में पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र चीमा व समाजसेवी अजीत सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया।
इस मौके पर उनके साथ सतपाल मलिक, ठेकेदार नफे सिंह सैनी, पवन सिंगला व बलबीर सैनी सहित सभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।