फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवा जागृति समिति चंदाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम चंदाना में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, सड़क सुरक्षा और कानूनी सहायता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्या कुमारी पिंकी और स्टाफ सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई।
विज्ञापन

रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने नारे लगाकर ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और अपने मताधिकार का सही व जिम्मेदारी से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली के पश्चात साइबर थाना से एएसआई जसवीर सिंह ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, उनके खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. विनय गुप्ता ने बाल विवाह सहित सामाजिक कुरीतियों पर रोचक और प्रभावशाली तरीके से अपने विचार रखे। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने के लिए समाज की सामूहिक भूमिका पर जोर दिया। अशोक लीलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, गढ़ी पाडला के ट्रेनिंग मैनेजर पुनीत धीमान ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को बताया। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए एडवोकेट अनिल खटकड़ ने प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें