फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश में गोशाला गिरी, तीन घायल

Thu, 17 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पंथ नगर में बुधवार रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब कुरुक्षेत्र रोड स्थित गोशाला के पीछे बनी अस्थायी दीवार अचानक ढह गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।

गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। घायलों में 25 वर्षीय नसीरन, 10 वर्षीय हुसैनिया और 8 वर्षीय आशरा शामिल हैं।
विज्ञापन


यह दीवार गोशाला के पीछे तूड़ी को ढकने के लिए अस्थायी रूप से बनाई गई थी। अचानक गिरने से तीनों उसके नीचे दब गए। बस्ती निवासी सुहाना ने बताया कि दीवार गिरते ही शोर मच गया, जिस पर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


तीनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को सिर और पैरों में जबकि मां को सिर, कमर और पैरों में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें