फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में गैस की किल्लत, लोगों ने जताया रोष

Wed, 10 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सर्दियों के बीच गैस की किल्लत ने राजौंद के उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। मंगलवार को नाराज लोगों ने गैस एजेंसी के बाहर रोष व्यक्त किया और बताया कि पिछले कई दिनों से गैस उपलब्ध नहीं हो रही। उपभोक्ताओं ने कहा कि सुबह लाइनों में खड़े होते हैं, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिलते। इस कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अब गैस के बिना रसोई के कोई भी काम शुरू नहीं होता क्योंकि सभी कार्य गैस पर निर्भर हैं। दूसरी ओर एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि बठिंडा गैस प्लांट में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से एचपी गैस की आपूर्ति कम हो रही है। सोमवार को गैस ट्रक भी नहीं आया। उन्होंने आश्वस्त किया कि दो-चार दिन में समस्या हल हो जाएगी और किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें