कैथल। ईगल शूटिंग अकादमी पंचकुला द्वारा आयोजित अंडर-14 शूटिंग प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी गर्व संधू ने कांस्य पदक जीता। स्कूल में पहुंचने पर गर्व संधू को 3100 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में देकर सम्मानित किया। हिसार में आयोजित श्रीकृष्णा शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब यूथ श्रेणी में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र रिषभ ने रजत सिल्वर पदक जीतकर अभिभावक और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या अंजु गंभीर ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने खेल शिक्षक जसबीर सैनी और शिक्षिका मंजू लांबा को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।